फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 21 हजार नगद उड़ाए

Sun, 30 Aug 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छज्जापुर मोहल्ला निवासी अशोक कुमार जायसवाल की हार्डवेयर की दुकान मोहल्ला कस्बा पूरब स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज के बगल है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी वह दुकान बंद कर घर चला गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा, तो शटर का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। यह देख वह सन्न रह गया। चोरी की सूचना से इर्दगिर्द के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। अंदर जाकर देखा, तो कैश बाक्स से 20 हजार 943 रुपये नदारद थे।

बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें