फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 21 बालिकाओं ने साझा किए अनुभव

Mon, 23 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किशोरी बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर रविवार को एक्सपोजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 21 बालिकाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जन विकास केंद्र भितरीडीह की ओर से अकबरपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों की बालिकाओं को जौनपुर स्थित नारी चेतना फाउंडेशन के कार्यालय और कार्यक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और मानवाधिकारों पर अब तक किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई। नारी चेतना फाउंडेशन की निदेशक मुन्नी बेगम ने कहा कि यह संवाद किशोरियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। जन विकास केंद्र की सचिव गायत्री ने इसे साझा प्रयास की नई शुरुआत बताया। संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि एक्सपोजर विजिट से प्रतिभागियों को व्यवहारिक सीख मिलती है और नए अनुभव मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें