फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सर्वधर्म सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 21 जोड़े

Tue, 04 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
. प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी के सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंच पर मौजूद वर - फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार मुख्य चौराहे से गुजरते वाहन
विज्ञापन

विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार शाम आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े एक-दूजे के हो गए। घोड़े, रथ, ढोल-ताशों और संगीत की मधुर धुनों के बीच शाही अंदाज में निकली बरात ने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया। ट्रस्ट की ओर से गरीब व असहाय बेटियों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
विवाह समारोह में 19 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना जिया-उल-हक और खालिक अशरफ ने कुरान की आयतों के पाठ के साथ संपन्न कराया। 21 दूल्हों की बरात जब बसखारी बाजार होते हुए अवध मैरिज लॉन पहुंची, तो जनसमूह ने तालियों और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। गायत्री शक्तिपीठ के धर्माचार्य राजेश कुमार यादव व उनकी टीम ने वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराए। कार्यक्रम में कन्यादान, जयमाला और सिंदूरदान की रस्मों के पश्चात ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृह उपयोगी 21 वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की गईं, जिनमें महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए सिलाई मशीन भी शामिल रही। कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट के संरक्षक कैलाश यादव एवं संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद लालजी वर्मा, विधायक रामअचल राजभर, सांसद राम शिरोमणि वर्मा, पूर्व सांसद रितेश पांडे, सांखलाल माझी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व विधायक सुभाष राय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें