फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 200 पीआरडी जवानों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ

Tue, 18 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मंगलवार को विकास भवन सभागार में पीआरडी जवानों के कार्यक्रम में मौजूद जवान। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोरखपुर में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। इसके साथ ही पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना की भी सौगात दी है।
विज्ञापन

इस घोषणा के बाद जिले के 200 पीआरडी जवानों और उनके परिवार को लाभ मिलेगा। मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक साधु वर्मा व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला शामिल हुए। इस दौरान संयोजिका सुभाषिनी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह, ज्योति मौर्य, अजय प्रताप यादव, सुनील यादव, कनिष्ठ सहायक विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

पीआरडी जवानों ने जताई खुशी
अकबरपुर के कोटवा महमदपुर गांव निवासी पीआरडी जवान सूर्यनाथ ने कहा कि मानदेय बढ़ाने और कैशलेस सुविधा की घोषणा उनके लिए बड़ी राहत है। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। धन की कमी के कारण परिवार में किसी के बीमार होने पर खर्च बढ़ जाता था। वहीं कटेहरी के कोड़रा गांव जवान सुरेखा वर्मा ने इस फैसले की सराहना की है।

मंगलवार को विकास भवन सभागार में पीआरडी जवानों के कार्यक्रम में मौजूद जवान। 

मंगलवार को विकास भवन सभागार में पीआरडी जवानों के कार्यक्रम में मौजूद जवान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें