फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग के ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। न्यौरी ग्राउंड पर बुधवार को अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग के लिए हुए ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूर्व क्रिकेटर फैयाज फारूकी ने कहा कि यह लीग ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देगी। बृहस्पतिवार को भी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की 15 नवंबर को मेगा नीलामी होगी। इसमें टीमों के मालिक बोली लगाकर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगे। टूर्नामेंट दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा। विजेता टीम को डेढ़ लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक, तैयारियां लगभग पूरी हैं। कुछ क्रिकेट मैदानों का काम बाकी है, जिसे समय से पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान अब्दुल माबूद फारूकी, कासिम फारूकी, डॉ. आसिम अबूजर फारूकी, मुख्य कोच राहुल सिंह, बंटी तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बन सिंह, नरेंद्र हिरवानी, चयनकर्ता अभिमन्यु शर्मा व मयंक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें