फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल निर्माण को आया धन गायब

Thu, 02 Jul 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह रकम बीते मार्च माह में ही कार्यदायी संस्था के लिए कोषागार को भेज दी गई थी। वहीं कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का कहना है कि उसे अभी तक रकम मिली ही नहीं है।
विज्ञापन


मालूम हो कि डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत नवंबर 2014 में शासन ने टांडा विकास खंड के ताजपुर व जहांगीरगंज विकास खंड के पंडौली में स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण की स्वीकृति दी थी।

निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को दोनों उपकेन्द्रों के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 12 मार्च 2015 को संपूर्ण धनराशि लेखा शीर्षक के माध्यम से आरईएस को हस्तांतरित कर दी गई।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था को यह रकम प्राप्त ही नहीं हुई। इस पर अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ने सीएमओ को पत्र लिखकर बताया कि उन्हें संबंधित रकम प्राप्त नहीं हुई है।

इस बीच सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर कहा है कि पुन: कोषागार प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात भेजे जा रहे हैं, जिससे कोषागार से सत्यापन कराकर रकम प्राप्त करते हुए केन्द्र भवनों का निर्माण शुरू कराया जाए।

सीएमओ ने पत्र में लिखा कि पूर्व में धनराशि एवं आवश्यक प्रपत्र भेजे जाने के बाद भी निर्माण शुरू न होने से ऐसा प्रतीत होता है कि कार्य में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।

उधर अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने भी स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर कहा है कि संबंधित रकम प्राप्त नहीं हुई है। कहा कि संभवत: कोई लिपिकीय त्रुटि की वजह से रकम नहीं मिल पायी है। उन्हें रकम मिलने पर ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें