फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर दो करोड़ का कारोबार

Fri, 28 Apr 2017 10:46 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय तृतीय पर्व के मौके पर जिले का सराफा बाजार पूरे दिन गुलजार रहा। दो दिन के इस पर्व के पहले दिन जिले में 2 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। सोने व चांदी के आभूषण की खरीददारी के लिए सुबह से बड़ी संख्या में लोगों का जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सराफा दुकानों में पहुंचकर विभिन्न प्रकार के आभूषणों की खरीददारी की।
विज्ञापन


हालांकि लोगों का रूझान हल्के आभूषण की खरीददारी पर अधिक रहा। इसमें सोने की चेन, अंगूठी व हार मुख्य रूप से शामिल रहे। आभूषणों की खरीददारी के लिए अत्यंत शुभ माने जाने वाला अक्षय तृतीया पर्व इस बार दो दिन मनाया जाएगा। पर्व को लेकर सराफा व्यवसाइयों ने पहले से ही आवश्यक तैयारियां कर रखी थीं।

ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक डिजाइन के साथ साथ हल्के व भारी आभूषण तैयार किए गए थे। शुक्रवार को पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने सराफा दुकानों पर पहुंचकर सोने व चांदी के आभूषणों की खरीददारी की। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सराफा बाजारों में सुबह से ही रौनक छा गई। सबसे अधिक सोने के हार, अंगूठी व चेन की खरीददारी लोगों ने की।
विज्ञापन

 
अकबरपुर के सराफा व्यवसाई विजयशंकर ने कहा कि लोगों का हल्के आभूषण की खरीददारी करने में अधिक रूझान रहा। इसके अलावा बनारस व कानपुर के बने आभूषण की अधिक खरीददारी की गई। वरिष्ठ व्यवसाई वीरेंद्र सेठ ने कहा कि लोगों का रूझान हल्हे व आकर्षक डिजाइन के आभूषण खरीदने में अधिक रहा।

वाराणसी के बने हल्के व आकर्षक डिजाइन वाले सोने के आभूषण की बिक्री अधिक हुई। सराफा व्यवसाई सुनील व सुरेश सेठ ने कहा कि इस बार दो दिन पर्व होने के चलते दुकानों पर खरीददारी के जो बड़ी भीड़ होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई। वैसे ज्यादातर लोगों ने पहले दिन शुक्रवार को ही बढ़ चढ़कर सोने व चांदी के आभूषण की खरीददारी की।

सराफा व्यवसाई रमेश सेठ के अनुसार जिले में पहले दिन 2 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। बताया कि शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोगों का दुकानों पर पहुंचकर आभूषण की खरीददारी किए जाने का अनुमान है। 

बेवाना के रामजी ने कहा कि अक्षय तृतीय के दिन आभूषण की खरीददारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए वह प्रत्येक वर्ष इस दिन कुछ न कुछ अवश्य खरीदता है। इस बार उसने सोने की चेन खरीदी है। परिवार के साथ शहजादपुर स्थित एक सराफा दुकान पर पहुंचे पहितीपुर के राजकुमार ने कहा कि उन्होंने सोने की अंगूठी व सूई धागा खरीदा है।

आगामी दिनों में उसे घर में वैवाहिक आयोजन होना है। इसलिए आभूषण की खरीददारी के लिए उसने शुभ दिन को ही चुना। अकबरपुर के संतराम ने कहा कि महंगाई जरूर है, लेकिन पर्व के दिन आभूषण को खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें