फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 करोड़ से 191 सड़कों की दशा में होगा सुधार

Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग साढ़े 47 करोड़ रुपये की लागत से जिले की191 सड़कों का नवीनीकरण होगा। सड़क नवीनीकरण योजना के तहत जिन 191 सड़कों का नवीनीकरण होना है, उसमें 76 सड़कें प्रांतीय खंड की, जबकि 115 सड़कें लोकनिर्माण विभाग की शामिल हैं। संबंधित सड़कों के नवीनीकरण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ हो सके, इसके लिए 1 मार्च को जिला मुख्यालय अकबरपुर स्थित हवाईपट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सड़कों के नवीनीकरण का शिलान्यास करेंगे। सड़कों के नवीनीकरण से लगभग 10 लाख की आबादी को सुचारु लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन


लोगों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें अलग अलग योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण करा रहीं, बल्कि क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण भी करा रहीं। अंबेडकरनगर जनपद में भी बड़े पैमाने पर नई सड़कों के निर्माण के साथ ही नवीनीकरण का कार्य हो रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों शासन ने जिले की ऐसी सड़कों की सूची मांगी थी, जिनके नवीनीकरण की आवश्यकता है। प्रांतीय खंड व लोकनिर्माण विभाग ने ऐसी 191 सड़कों की सूची शासन को उपलब्ध कराई, जिनका नवीनीकरण कराया जाना अत्यंत आवश्यक था। इनमें 76 सड़कें प्रांतीय खंड, जबकि 115 सड़कें लोकनिर्माण विभाग की शामिल हैं। 

इस बीच संबंधित सड़कों के नवीनीकरण के प्रस्ताव को शासन ने रही झंडी प्रदान करते हुए आवश्यकतानुसार 47 करोड़ 20 लाख रुपये भी कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करा दिया। प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि 29 करोड़ रुपये की लागत से 76 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता एमपी चौधरी ने बताया कि 18 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से 115 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। संबंधित सड़कों के नवीनीकरण से लगभग 10 लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा नवीनीकरण 
अकबरपुर से अयोध्या मार्ग, अकबरपुर से बसखारी मार्ग, टांडा से मया मार्ग, जलालपुर से बसखारी मार्ग, टांडा से बसखारी मार्ग, अकबरपुर से दोस्तपुर मार्ग, भीटी से महरुआ मार्ग, भीटी से अकबरपुर मार्ग, तिवारीपुर से रायपुर मार्ग, अकबरपुर से मालीपुर मार्ग, जलालपुर से न्यौरी मार्ग, जलालपुर से रफीगंज मार्ग, अकबरपुर से बनगांव मार्ग, टांडा से इल्तिफातगंज, अकबरपुर से इल्तिफातगंज मार्ग, अकबरपुर से जौहरडीह मार्ग, न्यौरी से गोविंदसाहब मार्ग, बसखारी से आलापुर मार्ग, आलापुर से हंसवर मार्ग, न्यौरी से रामनगर मार्ग, राजेसुल्तानपुर से जहांगीरगंज मार्ग समेत अन्य मार्ग शामिल है। 

01 मार्च को होगा शिलान्यास
सभी सड़कों का शिलान्यास आगामी 01 मार्च को हवाईपट्टी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के सांसद करेंगे। यह कार्यक्रम पूर्व में 28 फरवरी को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। अब 1 मार्च को होगा। इसके बाद संबंधित सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। नवीनीकरण के दौरान प्रत्येक सड़क पर 20 मिमी गिट्टी डाली जाएगी। -एसके लाल, अधशिाषी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें