फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए खरीदे गए 1827 पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए बुधवार को कुल 1827 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 762 व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 78 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि 17 व 18 अप्रैल को होने वाले नामांकन को देखते हुए नामांकन पत्रों की खरीदारी का दौर लगातार जारी है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 78 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अकबरपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 107, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 88 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 67 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
इसी प्रकार भीटी में ग्राम प्रधान पद के लिए 78, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 31, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 38, टांडा में ग्राम प्रधान पद के लिए 149, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 108, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 182, रामनगर में ग्राम प्रधान के लिए 75, बीडीसी के लिए 52, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 45 पर्चे बिके।
विज्ञापन

जहांगीरगंज में ग्राम प्रधान के लिए 78, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 35, ग्राम पंचायत सदस्य के 27, बसखारी में ग्राम प्रधान के 52, बीडीसी के लिए 42, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 32, जलालपुर में ग्राम प्रधान के 76, बीडीसी के लिए 58, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 46, भियांव में ग्राम प्रधान के लिए 69, बीडीसी के लिए 61, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 20 नामांकन पत्र बिके। कटेहरी में ग्राम प्रधान के लिए 78, बीडीसी के लिए 31, ग्राम प्रधान के लिए 24 नामांकन पत्रों की हुई। ऐसे में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 762, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 506 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 481 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें