अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के जलालपुर मार्ग स्थित एक फैक्टरी पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इसके बाद वहां तैयार किए जा रहे चीनी से बनने वाली खास मिठाई गट्टे को सील कर दिया। कुल 18 क्विंटल मिठाई जब्त कर ली गई।
दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम लगातार छापे मार रही है। इसी क्रम में टीम के सदस्य मंगलवार दोपहर बाद अकबरपुर नगर के बाहर अमरौला स्थित फैक्टरी पर पहुंचे तो वहां बड़े पैमाने पर चीनी से बनाई जा रही मिलावटी मिठाई मिली। इसमें ढाई क्विंटल पाउडर मिला, जिसका अनधिकृत प्रयोग किया जा रहा था। टीम में शामिल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों दिनेश कुमार, अमित पांडेय व चंद्रप्रकाश यादव ने कुल 18 क्विंटल मिठाई जब्त कर दी।