शहर के एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दौरान हैंडबॉल अपनी ट
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें सब जूनियर बालिका और सीनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की पासिंग, गेंद पर नियंत्रण, गोल करने की क्षमता, दबाव में प्रदर्शन और टीम तालमेल परखा गया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में मुस्कान, शताक्षी बारी, खुशबू, शीतल राजभर, आंचल अग्रहरि, आराध्या पाठक, प्रीति राघव और प्रिया राघव का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया। वहीं, सीनियर पुरुष वर्ग में दीपक, शशिकांत, अनूप शर्मा, श्रीयांश, युवराज, श्रीहरि अग्रहरि, उत्कर्ष, तृषि कुमार, अविराम और रजनीश चयनित हुए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी शनिवार को अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में होने वाले मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यहां प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता आठ से 11 अक्तूबर तक चित्रकूट और सीनियर पुरुष प्रतियोगिता 12 से 16 अक्तूबर तक चित्रकूट धाम में होगी।