फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी के तहत के 18 उद्यमियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत तीन-तीन करोड़ रुपये निवेश कर व्यवसाय करने वाले दो उद्यमियों के अलावा 16 उद्यमियों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने निवेशकों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम समेत अन्य अतिथियों ने उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जिले के 18 उद्यमियों को सम्मानित किया गया। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत तीन-तीन करोड़ रुपये निवेश कर चावल का उद्योग करने वाले मेसर्स पूजा फूड प्रोड्क्टस के प्रोपराइटर व धागा कपड़े का उद्यम करने वाले मेसर्स सानवी इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर, एक-एक करोड़ रुपये निवेश करने वाले छह उद्यमियों के अलावा 10 अन्य उद्यमियों को एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, डीएम सैमुअल पॉल एन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी आदि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र आशुतोष सहाय पाठक ने कहा कि सरकार उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। एक जिला एक उत्पाद योजना पर प्रभावी काम चल रहा है। बताया कि कार्यक्रम में कुल 18 उद्यमियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें