फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अधिकारियों के आवास के लिए 1.70 करोड़ की स्वीकृति

Fri, 03 Apr 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण को लेकर एक बार फिर कवायद तेज हो गई है। शासन स्तर से टाइप-4 श्रेणी के आठ आवासों के निर्माण के लिए करीब 1.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है जिससे लंबे समय से चली आ रही आवासीय समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


जिले में पर्याप्त सरकारी आवास न होने के कारण कई अधिकारियों को निजी व्यवस्था में रहना पड़ रहा है। अकबरपुर शहर में जिला अस्पताल से भाजपा कार्यालय जाने वाले मार्ग पर एसडीएम अकबरपुर आवास के पीछे जगह चिह्नित की गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता अजय जायसवाल ने बताया कि बजट मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें