अंबेडकरनगर के विकास भवन में होता सोशल आॅडिट सदस्य पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार।
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन में सोमवार को भियांव ब्लॉक के सोशल आडिट सदस्य पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इसमें निर्धारित 65 पदों के सापेेक्ष कुल 161 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में चल रहे साक्षात्कार में अभ्यर्थियों ने आवश्यक पूछताछ की गई। प्रधानाचार्य सुरेशलाल ने कई अभ्यर्थियों से उनके खंड विकास अधिकारी का नाम पूछा जो वे नहीं बता सके।
कई अभ्यर्थी ऐसे भी थे जिन्हें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी का नाम भी नहीं मालूम था। सोशल आडिट के बारे में पूछताछ की गई तो भी कई अभ्यर्थी कोई जवाब देने की बजाए शांत ही रहे। डीडीओ ने बताया कि जिन 161 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था उनका साक्षात्कार हो गया है। इनमें से 65 अभ्यर्थियों का चयन होना हे।