फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चुनाव से पहले बनेंगी कटेहरी की 16 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव से पहले लगभग साढ़े चार करोड़ से 16 सड़कों को दुरुस्त कराने को हरी झंडी शासन ने दी है। ग्रामीण क्षेत्र के इन मार्गों को शहरी इलाकों से जोड़ा जाएगा। प्रथम किस्त में लगभग ढाई करोड़ रुपये भी अवमुक्त किए गए हैं। इस निर्माण से लगभग 60 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जुलाई माह में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। एमएलसी हरिओम पांडेय ने तीन दर्जन से अधिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को सूची दी थी। इसे विभाग ने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेजा था। अब 16 मार्गों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की मंजूरी मिल गई है।

यह सड़कें होंगी दुरुस्त
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार नैपुरा खास संपर्क मार्ग, पछेड़वा संपर्क मार्ग,दुर्गापुर खास संपर्क मार्ग, आदमपुर तिन्दौली संपर्क मार्ग भटौली संपर्क मार्ग,सारंगपुर संपर्क मार्ग, नोन्सिला प्राइमरी पाठशाला संपर्क मार्ग,कादीपुर नाले पर पहुंच मार्ग, थिरूआ नाले पर माइनर ब्रिज पहुंच मार्ग, हाशिमपुर संपर्क मार्ग,मिर्जापुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, सोनहरा संपर्क मार्ग, एनवा मार्ग पर जगुई नहर पर सामान्य मरम्त कार्य, दिलावलपुर-भीटी पहुंच मार्ग व पकड़ी नगउपुर संपर्क मार्ग पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


परेशानी से मिलेगी निजात
आदमपुर तिंदौली के राजदेव ने बताया कि लम्बे समय से सड़क खराब है। बीते दिनों लोगों ने एमलसी से मरम्मत करवाने के लिए कहा था। अब सड़क बनने से आस-पास के तीन गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दिलावलपुर के नीरज ने कहा कि सड़क काफी खराब हो चुकी है। इसके मरम्मत से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। नशेड़ी के करिया ने बताया कि लगभग दो वर्ष से सड़क खराब है। अब निर्माण होने से कई गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


जल्द और सड़कों को मिलेगी मंजूरी
तीन दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण व मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इन्हीं में से यह मंजूरी मिली है। जल्द ही और सड़कों की भी मंजूरी प्रदान होगी। - हरिओम पांडेय, एमएलसी
विज्ञापन



निविदा हुई आमंत्रित
सड़कों की मरम्मत आदि की स्वीकृति मिली है। इसे लेकर निविदा आमंत्रित की गई है । प्रकिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें