फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों विलंब से पहुंची 10 ट्रेन, यात्री रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेन की लेटलतीफी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को भी दस ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पैसेंजर अप ट्रेन निर्धारित समय सुबह 7:06 से 5 घंटा, दून अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 1:16 से 3 घंटा, सद्भावना अप एक्सप्रेस निर्धारित समय अपराह्न 2:22 से 5 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
सरयू यमुना अप एक्सप्रेस रात 9:10 से साढ़े 3 घंटा, मरुधर डाउन एक्सप्रेस सुबह 7:34 से साढ़े 4 घंटा, इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस सुबह 10:27 से ढाई घंटे लेट पहुंची। दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 12:25 से ढाई घंटा, फरक्का डाउन निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:05 से ढाई घंटा, कोटा-पटना डाउन दोपहर 12:44 से साढ़े 3 घंटा व कोलकाता डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10:20 से 3 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। यात्री शंकर, अंगद, अनुज तिवारी व मनोज यादव ने कहा कि गर्मी में भी ट्रेनें लेट होने की वजह समझ में नहीं आती है। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें