फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर/भीटी। तहसील परिसर में शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में लाइसेंसी शराब दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें सभी दुकानदारों को आगाह किया गया कि किसी भी दशा में दुकानों पर मिलावटी शराब की ब्रिकी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होता पाया गया तो कार्रवाई होगी। वहीं, भीटी तहसील प्रांगण में भी एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भरत लाल सरोज ने शराब दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि दुकानों पर किसी भी दशा में मिलावटी शराबों की बिक्री नहीं होनी चाहिए। जांच के दौरान ऐसा होता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ आरपी राय ने कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर ही दुकानों का संचालन किया जाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि रामनगर स्थित बीयर की दुकान पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा लिया जाता है। इस पर आबकारी निरीक्षक डॉ. उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, भीटी प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील प्रांगण में शुक्रवार को शराब दुकानदारों की बैठक एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

एसडीएम ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि दुकान पर मिलावटी शराब की बिक्री न हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि कच्ची शराब किसी भी कीमत पर न बिकने पाए। साथ ही प्रत्येक सेल्समैन का चरित्र प्रमाण पत्र भी बनवाना होगा। मौजूद दुकानदारों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सेल्समैन अक्सर बदलते रहते हैं। इस पर एसडीएम ने आबकारी निरीक्षक प्रज्ञा मिश्रा से उच्चाधिकारियों से बात कर वैकल्पिक व्यवस्था निकालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें