फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे अथॉरिटी के प्रस्ताव को पीडब्लूडी ने बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोक निर्माण विभाग ने अकबरपुर नगर के भीतर की सड़क को क्षतिग्रस्त हालत में वापस लेने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में भेजा गया नेशनल हाइवे अथॅारिटी का प्रस्ताव भी वापस कर दिया है। दरअसल, टांडा से बांदा तक नेशनल हाइवे का निर्माण हो रहा था। इस वजह से अकबरपुर नगर के बीच से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क अस्थाई तौर पर एनएचएआई को दे दी गई थी।
विज्ञापन

अब यह सड़क बुरी तरह गड्ढों में तब्दील हो हो चुकी है। वहीं, नगर के बाहर से गुजरा नेशनल हाइवे भी बनकर तैयार हो गया है। इस वजह से एनएचएआई ने नगर के भीतरी मार्ग को वापस करने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेजा है। पीडब्ल्यूडी ने इसे बैरंग लौटा दिया है। तर्क दिया है कि उसके पास सड़क की मरम्मत के लिए रकम नहीं है। सड़क हद दर्जे तक क्षतिग्रस्त है, जिससे सुचारु आवागमन संभव नहीं है। ऐसे में 30 जून तक सड़क की मरम्मत कराकर ही इसे हैंडओवर किया जाए।
पीडब्लूडी के इस निर्णय से अब एनएचएआई पर दबाव बढ़ गया है। गौरतलब है कि टांडा से बांदा तक नेशनल हाइवे का निर्माण शुरू होेने के साथ ही अकबरपुर नगर का भीतरी मार्ग लोक निर्माण विभाग के बजाय नेशनल हाइवे अथॅारिटी ऑफ इंडिया के अधीन हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से इस मार्ग की देखरेख पीडब्लूडी ने छोड़ दी। एनएचएआई ने मरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, जबकि निर्माण से जुडे़ उसके भी भारी वाहन इसी मार्ग से होकर लंबे समय तक आते-जाते रहे। नतीजा यह कि अकबरपुर नगर में पुराने तहसील तिराहे से लेकर फौव्वारा तिराहा, नई सड़क व पहितीपुर तिराहा होते हुए रतनपुर तक का मार्ग हद दर्जे तक गड्ढों में तब्दील हो गया है। इधर से होकर गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं। अमर उजाला ने मार्ग की बदहाली को लेकर विशेष मुहिम छेड़ रखी है।
उधर, एनएचएआई के सुल्तानपुर कार्यालय स्थित परियोजना निदेशक को भेजे पत्र में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कहा है कि संबंधित सड़क काफी क्षतिग्रस्त है। इस सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के पास रकम भी इस वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित नहीं है।
इससे पूरे वर्ष सड़क की मरम्मत नहीं हो पाएगी। मौजूदा दशा में सड़क को लिया जाता है तो इससे आवागमन में बहुत दिक्कत होगी। पत्र में कहा गया है कि संबंधित सड़क की विधिवत मरम्मत कराकर हैंडओवर किया जाए। पत्र में कहा गया कि 30 जून तक मार्ग का निर्माण कराकर नए सिरे से पत्र भेजा जाए।


नेशनल हाइवे अथॉरिटी का पत्र आया है, जिसमें नगर की सड़क को वापस करने का उल्लेख है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क की दशा को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। दोनों संस्थाओं के अधिकारियों को साथ बैठाया जाएगा। मामले का हल निकालकर सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश कुमार मिश्र, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें