फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सोमवार को 130 लीटर कच्ची शराब बरामद की। भीटी में निरीक्षक वंशराज पाण्डेय वारंटी तलाशी अभियान के लिए निकले थे। इसी बीच एक युवक संदिग्ध हालात में जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के आशाजीतपुर अहिरान निवासी बाबूराम के रूप में हुई।
विज्ञापन

आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार, अलीगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एक युवक को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा लिया। उसकी पहचान राजेश गौड़ निवासी रुस्तमपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, थाना पुलिस ने दसेरा निवासी सभाजीत को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। जैतपुर पुलिस ने गश्त के दौरान संतोष निवासी थाना अहिरौला, आजमगढ़ को जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह सम्मनपुर पुलिस ने टड्वा निवासी सूबेदार को 40 लीटर शराब के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें