फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट से झुलसी महिला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवां नासिरपुर निवासी महिला हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार, जलालपुर निवासी ममता (35) पत्नी राजकुमार सोमवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच वह बरामदे में रखा पंखा हटाने लगी। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवां नासिरपुर गांव निवासी महिला हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घरवालों के अनुसार, गांव निवासी गीता (35) पत्नी विनोद सोमवार सुबह हैंडपंप से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान सबमर्सिबल के कटे तार से हैंडपंप में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर महिला झुलस गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें