फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन भर एक होने के लिए विवाह बंधन में बधे 41 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज/राजेसुल्तानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर 41 जोड़ों ने जीवन भर एक-दूसरे के साथ चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्हें प्रशासन की तरफ से सामान भी भेंट किया गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेेने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से वर व वधू पक्ष सुबह से ही ब्लॉक परिसर में पहुंचने शुरू हो गए। इनके स्वागत के लिए परिसर में प्रशासन की तरफ से प्रबंध किए गए थे। बाद में विधि-विधान के साथ 41 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि सरकार का यह कार्यक्रम बेहद कारगर साबित हो रहा है।
यह योजना ऐसे समय में क्रियान्वित की गई जब समाज के लोग दहेज जैसी कुरीति को तेजी से अपना रहे हैं। ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ दहेज के विरुद्ध समाज में एक सकारात्मक संदेश फैल रहा है, बल्कि गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीला करने की एक अनूठी पहल भी है। योजना की देश के अलावा विदेशों में प्रशंसा हो रही है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख धर्मराज यादव ने कहा कि कन्यादान सबसे पुनीत कार्य है। सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना समाज के सभी वर्गों को लाभांवित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में कुल 41 जोड़ों ने विवाह की रस्म पूरी की। बेटियों का विवाह रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। बताया कि सभी जोड़ों को साड़ी, बर्तन व बैग के अलावा अन्य सामान भेंट किया गया।
इसके अलावा प्रत्येक जोड़े के खाते में समुचित धनराशि भी भेजी गई है। शादी समारोह में वर-वधू की तरफ से आए परिजनों का भी सत्कार किया गया। इस मौके पर भाजपा अवध प्रांत के पूर्व महामंत्री यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, राम सरीख सिंह, अभिषेक तिवारी, अभय सिंह, एडीओ समाज कल्याण चंद्रभूषण, एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव, दिनेश शुक्ल, दिवाकर मिश्र व बजरंग वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें