फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत अरजानीपुर निवासिनी मेवाती देवी (62) पत्नी रामदास सोमवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गई, जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी।
विज्ञापन





घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी कोतवाली अन्तर्गत अफजलपुर निवासिनी ममता (45) पत्नी रामबली सोमवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। अहिरौली थाना अन्तर्गत अहिरौली निवासी शमशाद (45) पुत्र मुनीर अहमद सोमवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह खेत में कार्य कर रहा था।



इसी थाना अंतर्गत खेमापुर निवासी अनंतराम (65) पुत्र सीताराम रविवार देर शाम खेत से घर लौट रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें