अंबेडकरनगर। ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही। इसके चलते जहां यात्रियों को गर्मी से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं गतंव्य तक पहुंचने में भी देरी हो रही है। शनिवार को छह ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, चार ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंचीं।
शनिवार को पैसेंजर डाउन, जम्मूतवी अप, पैसेंजर अप, दूनअप, फरक्का अप व पटना कोटा एक्सप्रेस निरस्त रहीं, जिसकी जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में मायूसी छा गई। करीब 108 यात्रियों को अपना टिकट कैंसल कराना पड़ा। वहीं चार ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों विलंब से चलीं।
साबरतमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5.28 से 8.30 घंटे, किसान डाउन निर्धारित समय 4.38 से ढाई घंटा, दून डाउन निर्धारित समय 12.36 से ढाई घंटा, कोटा पटना डाउन निर्धारित समय 12.44 से साढ़े तीन घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
शनिवार को ट्रेनों के कैंसल होने व लेटलतीफी को लेकर यात्रियों ने नाराजगी प्रकट की। उनका कहना था कि सरकार यात्रियों की सुविधा को लेकर सतर्क नहीं है।