फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से पूरे हों विकास कार्य, पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सभी विकास कार्य तेजी से पूरे कराए जाएं और पात्रों को योजनाओं का लाभ वास्तव में दिलाया जाए। ये निर्देश शनिवार को जिले के प्रभारी अधिकारी प्रमुख सचिव दुग्ध विकास एवं पशुधन सुधीर महादेव बोबड़े ने जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय बैठक में दिए। इसके अलावा जिला अस्पताल, अकबरपुर तहसील ओर पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि विकास कार्य तेजी से पूरा कराएं। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों को प्राथमिकता से दिलाने को भी कहा। कहा कि जो गांव व नगर क्षेत्र बेस लाइन सर्वे के अनुसार ओडीएफ हो गए हैं, वहां शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण होना चाहिए।
यदि कोई निर्माण अपूर्ण मिला तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में कोई पात्र छूट गया है तो उसका नाम सूची में शामिल कर योजना का लाभ दिलाया जाए। सभी तरह के पशु आश्रय स्थलों के पास चारे के लिए नैपियर घास व सहजन का पेड़ आदि लगाए जाने को कहा।
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थलों पर मनरेगा से 30 जून तक तालाब निर्माण कर पानी भरे जाने तथा छायादार पेड़ लगाने का निर्देश दिया। गोवंश का लेखा-जोखा भी रखने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई लगातार सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात की। यहां इमरजेंसी कक्ष में एसी बंद पाए जाने पर नाराजगी जताई। शौचालयों में साफ सफाई बेहतर किए जाने को कहा। सीएमएस को निर्देशित किया कि जो मशीनें यहां उपलब्ध नहीं है, उसके लिए शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाए। उन्होंने बाद में अकबरपुर तहसील का निरीक्षण किया।
यहां अभिलेखों के सही ढंग से रख रखाव न मिलने पर तहसीलदार गिरिवर सिंह को कड़ी फटकार लगाई। टीकमपारा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के दौरान जरूरी प्रबंध बनाए रखने को कहा। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार मिश्र, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव व एडीएम अमरनाथ राय के अलावा विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी तथा एसडीएम व सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें