फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे जिले के नोडल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास एवं पशुधन और जिले के नामित प्रभारी अधिकारी सुधीर महादेव वोबड़े शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौर पर आएंगे। कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही कटेहरी विकास खंड के टीकमपारा में निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केंद्र का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

एडीएम अमरनाथ रॉय ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न एक बजे जिले के प्रभारी अधिकारी सुधीर महादेव वोबड़े हवाई पट्टी स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। अपराह्न दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
इसके बाद जिला अस्पताल व अकबरपुर तहसील का निरीक्षण करेंगे। अकबरपुर विकास खंड के बनगांव में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से रूबरू होंगे। बाद में कटेहरी विकास खंड के टीकमपारा गांव में निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें