फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से छप्परनुमा घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी के थरिया कला गांव में रविवार पूर्वाह्न छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे उसमें फंसे तीन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि मवेशियों को बचाने गई एक वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन





आग की घटना में पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में करीब 4 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। बाद में एसडीएम ने राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही परिवारीजनों को जरूरी मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया।




जानकारी के अनुसार रविवार पूर्वाह्न गांव निवासी श्रीराम पुत्र बसावन के छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख परिवारीजन गुहार मचाते हुए बाहर की तरफ भागे। लपटी बढ़ती देख इर्दगिर्द के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन




इस बीच आग की लपटों से घिरे तीन मवेशियों को बचाने के लिए बसावन की पत्नी कानी देवी (70) अंदर की तरफ भागी। जब तक वहां मौजूद लोग उसे रोकते, तब तक वह भी आग से घिर चुकी थी। अथक प्रयास के बाद उसे आग से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।





उधर लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक न सिर्फ पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी, बल्कि एक भैंस, एक गाय व एक बछड़े की झुलसकर मौत हो चुकी थी। पीड़ित श्रीराम के अनुसार सोमवार को उसकी पत्नी शांति विंध्याचल जाने वाली थी। इसके लिए शनिवार को 10 हजार रुपया निकाला था। आग से सबकुछ राख हो गया।




पीड़ित के अनुसार लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। इस बीच सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारीजनों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन देते हुए कोटेदार को खाद्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें