फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब बिक्री रोकने को शराब ठेकों पर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहरीली शराब पीने से बाराबंकी में दो दर्जन लोगों की मौत के बाद जिले में आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। लगातार सरकारी दुकानों पर निरीक्षण करने के साथ ही अवैध कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए माझा क्षेत्र में छापेमारी हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को टांडा के आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा के नेतृत्व में टांडा व अलीगंज कोतवाली पुलिस ने शराब की दुकानों पर जांच अभियान चलाया।
आबकारी निरीक्षक की अगुवाई में टांडा कोतवाल रामलखन पटेल व अलीगंज एसओ वीरेंद्र कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक मिलाने के साथ ही टीम ने निर्धारित ब्रांड आदि की भी जांच की। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि किसी भी दशा में निर्धारित ब्रांड के अलावा शराब की बिक्री न की जाए। यदि ऐसी सूचना मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने करीब 15 दुकानों का निरीक्षण किया। फिलहाल टीम को कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। टीम ने कश्मीरिया, नेहरुनगर, अलीगंज आदि क्षेत्रों की दुकानों की जांच की। बाद में आबकारी टीम ने टांडा के माझा क्षेत्र में भी छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें