फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए तंबाकू के सेवन से बचें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विश्व तंबाकू निषेेध दिवस के मौके पर शुक्रवार 31 मई को समूचे जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों ने भी इस जागरूकता मुहिम में हिस्सा लिया। युवाओं से तंबाकू व धूम्रपान से बचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में नशाखोरी की लत चिंता का विषय है। यह न सिर्फ सामाजिक सौहार्द में खलल डालता है, बल्कि मनुष्य व उसके परिवार का जीवन बर्बाद कर देता है। कई लोग तंबाकू सेवन को बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं, जबकि इसका सेवन भी मानव स्वास्थ्य के लिए किसी मीठे जहर से कम नहीं है। सभी को एकजुट होकर इस मुहिम को प्रभावी बनाना होगा।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय पर विश्व तंबाकू निषेध कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किया, और लोगों से तंबाकू के सेवन से बचने का आह्वान किया। कहा कि इसमें सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। दुकानदारों व अभिभावकों से आह्वान किया कि वे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू के क्रय विक्रय में शामिल न करें। कहा कि इसके लिए आगामी दिनों में अभियान चलाया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सर्वेश गुप्त, डॉ. आरके राय, अनिल कुमार, प्रीतम विक्रम, वंदना, रंचना सिंह व फौजदार आदि मौजूद रहे। तंबाकू निषेध दिवस के मौके जन शिक्षण संस्थान द्वारा जिला मुख्यालय के निकट स्थित नासिरपुर बरवां पर तंबाकू, ध्रूमपान सेवन न करने के लिए संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान निदेशक अरुण कुमार शाही ने कहा कि तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी का मनुष्य शिकार हो जाता है।
उसे इसकी जानकारी भी तब होती है, जब वह इसका गंभीर दशा में शिकार हो चुका होता है। तंबाकू सेवन से हृदय रोग, टीबी व श्वास संबंधी कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी चेतन सक्सेना, शंभूलाल, देवेश मिश्र व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में तंबाकू सेवन न करने का संकल्प लिया। लोक समर्पण जन कल्याण ट्रस्ट बरियावन अध्यक्ष संतोष दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को युवाओं ने बरियावन बाजार में तंबाकू सेवन न करने का संकल्प लिया। कहा कि जागरूक ही बचाव है। ऐसे में युवाओं को सभ्य व निरोगी समाज की स्थापना के लिए आगे आना होगा।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर रामनगर सामुदायिक केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रभारी डॉ एमएल निगम ने कहा कि वर्तमान में दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 70 लाख से अधिक मौत का कारण तंबाकू बनता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य राज्यों ने 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की शुरुआत की थी। कई लोग सोचते हैं कि जो लोग धूम्रपान करते उन्हीं को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है, लेकिन अधिकांश लोगों को यह नहीं पता है कि ध्रूमपान कर रहे लोगों के साथ बैठने पर भी कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में सभी को ध्रूमपान से बचना चाहिए। इस मौके डॉ सुशील मौर्य, डॉ प्रतिमा, अजय शर्मा, रामभरोस, मोहित पाठक व अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें