फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार से अधिक मतदाताओं ने दबाया नोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में 11 हजार से अधिक ऐसे मतदाता थे, जिन्होंने किसी भी प्रत्याशी को अपना समर्थन नहीं दिया। उन्होंने नोटा का बटन दबाकर अपनी भावना को प्रकट किया। इस चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में नोटा का प्रयोग करना आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव आयोग ने बीते कुछ चुनावों से नोटा की भी व्यवस्था दी है। जो लोग किसी भी प्रत्याशी को अपना समर्थन नहीं देना चाहते, वह नोटा का बटन दबाकर अपने अंदर की भावना को प्रकट कर सकते हैं। जब से यह व्यवस्था हुई है तभी से लोगों ने नोटा का बढ़ चढ़कर प्रयोग करना प्रारंभ कर दिया।
इस लोकसभा चुनाव में भी नोटा का बटन दबाकर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने सिस्टम के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। जिला निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को प्रत्याशियों को प्राप्त मतों को लेकर जो सूची जारी की, उसमें सबसे चौंकाने वाला तथ्य नोटा पर पड़ा मत रहा। सूची के अनुसार 11 हजार 344 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। सहायक निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह ने बताया कि नोटा में 11 हजार 344 मत गिने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें