फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देररात तक स्ट्रांगरूम में जमा हुए ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रविवार देर शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के बाद करीब साढ़े 6 बजे से पोलिंग पार्टियां राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगी। 2008 बूथों पर मतदान के बाद ईवीएम जमा करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सख्त नजर आया। अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज के दोनों छोर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर बैरियर लगा दिया गया।
इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ उन्हीं वाहनों को जाने की अनमुति दी गई, जो चुनाव ड्यूटी से जुड़े थे। रात होने के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज में पोलिंग पार्टियों का भारी जमावड़ा हुआ।
विज्ञापन

क्रमवार सभी ने सुरक्षित अपना ईवीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 15 कक्षों में बने स्ट्रांग रूम में जमा किया। कड़ी चौकसी के बीच देररात तक यह प्रक्रिया चली।
स्ट्रांग रूम प्रभारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता एसके लाल ने बताया कि कुल 15 कमरों को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 3-3 कमरे निर्धारित हैं।सभी कमरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैँ।एएसपी अमरनाथ राय ने बताया कि ईवीएम को जमा करने के बाद सुरक्षा का कड़ा घेरा बिठा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें