फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से साढ़े 11 बजे तक संचालित होंगे इंटरमीडिएट स्तर तक के विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं का संचालन 25 अप्रैल से सुबह 07:30 बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक होगा। यह जानकारी देते हुए डीआईओएस विनोद सिंह ने कहा कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि किसी ने आदेश की अवहेलना की, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र-छात्राओं के हित के लिए अभिभावकों ने विद्यालय का समय परिवर्तन किए जाने की मांग शुरू कर दी थी। इस संबंध में कुछ अभिभावकों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा था। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने दो दिन पहले कक्षा 1 से कक्षा 8 तक विद्यालयों का संचालन सुबह 07:30 बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक किए जाने का निर्देश दिया था।

बीएसए अतुल कुमार सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के आधार पर समय में परिवर्तन भी हो गया था। इस बीच बुधवार को भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक किए जाने का निर्देश दिया। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल से इंटरमीडिएट स्तर तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों का संचालन सुबह साढ़े सात से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक होगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि जांच के दौरान कोई विद्यालय निर्देशानुसार संचालित होता नहीं मिला, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें