फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रेक्षक पहुंचे, लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा तैनात सामान्य प्रेक्षक आईएएस उदय प्रताप सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट में निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देशित किया कि चुनाव को सकुशल निपटाने में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर आगामी 12 मई को मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जिले में तैनात किए गए सामान्य प्रेक्षक आईएएस उदय प्रताप सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार के साथ मीडिया प्रमाणन कक्ष, अनुश्रवण कमेटी कक्ष, एकल खिड़की, सी विजिल कक्ष, वीडियो अवलोकन कक्ष, स्थाई निगरानी कक्ष, सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा कक्ष का जायजा लिया।

उन्होंने इस दौरान सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। बाद में कलेक्ट्रेट में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक किया। कहा कि पेड न्यूज, विज्ञापन के साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाए। चुनाव संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि मतदान केंद्रों पर भी सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। मतदान केंद्र तक जाने वाले मार्ग, केंद्र पर पेयजल, प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन


शाम 5 से 6 तक दर्ज करा सकते हैं शिकायत
सामान्य प्रेक्षक उदय प्रताप सिंह ने आमजन से आह्वान किया कि चुनाव में यदि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी होती दिखे, तो इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ उन्हें भी दे सकते हैं। शिकायतों की सुनवाई के लिए वे शाम 5 से 6 बजे तक कलेक्ट्रेट में उपलब्ध रहेंगे। उनके मोबाइल नंबर 8756791475 व उनके सहयोगी अधिकारी अभिषेक सिंह के मोबाइल नंबर 9795222666 पर कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें