अंबेडकरनगर। दिन-प्रतिदिन सफलता के पायदान चढ़ रहे हंसवर थाना क्षेत्र के कटोखर निवासी प्रसिद्ध बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर ने नई उपलब्धि पायी है। संस्कृति मंत्रालय व सूचना आयोग ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध रिसर्च सेंटर ऑडिटोरियम गोमतीनगर लखनऊ में संवेदना नामक शो का आयोजन किया। इसमें अपनी-अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 कलाकारों को राइजिंग स्टार का खिताब दिया गया।
इसमें एक नाम जिले के प्रसिद्ध बांसुरी वादक मुकेश का भी है। उनकी इस सफलता से एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ा है। सूचना आयोग अध्यक्ष जावेद उस्मानी व संस्कृति मंत्रालय के लवकुश द्विवेदी, मेड्डी सिंह व श्रद्धा सिंहल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। मधुर ने बताया कि बड़ी संख्या में कलाकारों ने हिस्सेदारी की थी। बेहतर प्रदर्शन के अनुसार कलाकारों को इस सम्मान से नवाजा गया।
मधुर की इस सफलता पर जगतनारायण प्रजापति, रामसिंह यादव, वीके वर्मा, पवन जायसवाल, गिरीश यादव, आर्य हरीश कौशलपुरी, नारद विश्वकर्मा, वीरेन्द्र मौर्य, यूनुस, राशिद अनवर राशिद, अवधेश सिंह, अनुराग सिंह व ज्ञानेश्वर मौर्य आदि ने खुशी का इजहार किया है।