फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़ा 1 लाख 20 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लोकसभा चुनाव में नकदी के प्रयोग को रोकने के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने सोमवार को कार से ले जायी जा रही 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की। कार की तलाशी के दौरान यह नकदी बरामद हुई। फिलहाल संबंधित व्यक्ति अपने पास मौजूद रुपये का समुचित विवरण नहीं दे सका।
विज्ञापन


स्टेटिक मजिस्ट्रेट रमाकांत मिश्र, फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम प्रभारी गजेंद्र सिंह, कृपाशंकर यादव आदि की टीम सोमवार को मंगुराडिला चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक कार वहां पहुंच गई। टीम ने कार की तलाशी ली तो मौके से 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। टीम ने संबंधित व्यक्ति से अपने पास मौजूद रुपये का विवरण मांगा, तो वह नहीं दे सका।

टीम ने संबंधित पैसे को अपने कब्जे में ले लिया। संबंधित व्यक्ति को निर्देशित किया कि वह जल्द संबंधित पैसों के बारे में विवरण उपलब्ध कराए। गौरतलब है कि तीन दिन पहले जलालपुर टीम ने 1 लाख 91 हजार रुपये की नकदी बरामद की थी। टीम क्षेत्र में लगातार आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए सख्ती बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें