फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए भरा गया पहला परचा, खरीदे गए 16 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पहला नामांकन हुआ। मौलिक अधिकार पार्टी के आशुतोष ने अपना परचा भरा। विभिन्न दलों के तथा निर्दल 6 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए। इससे पहले 16 प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन पत्र खरीदे जा चुके थे। माना जा रहा कि आगामी 22 व 23 अप्रैल को प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन होने के चलते खासी गहमा गहमी रहेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 16 अप्रैल से अंबेडकरनगर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हुआ। पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था। हालांकि 16 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए थे। 17 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश होने के चलते नामांकन प्रक्रिया ठप थी। इस बीच गुरुवार को एक बार फिर से नामांकन पत्र खरीदने व नामांकन करने का दौर शुरू हो गया। पहले दिन जहां कोई नामांकन नहीं हुआ था, वहीं प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को मौलिक अधिकार पार्टी के आशुतोष ने कलक्टे्रट पहुंचकर परचा भरा।

साबिकापुर करनपुर निवासी आशुतोष ने परचा भरने के बाद कहा कि वे जनहित की राजनीति को पूरी मजबूती से लागू करेंगे। वोटरशिप लागू की जाएगी। इस बीच सपा बसपा व लोकदल गठबंधन प्रत्याशी रितेश पांडेय के लिए चार सेट में नामांकन पत्र खरीदे गए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मेद निषाद के लिए तीन सेट में नामांकन खरीदा गया। मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज आफ इंडिया के रामआसरे के लिए एक सेट तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रामचरन के लिए दो सेट में नामांकन पत्र लिया गया। निर्दल प्रत्याशियों अश्विनी कुमार तथा सुनील कुमार ने एक एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन का समय बीतने तक कोई और प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इस बीच माना जा रहा है कि आगामी 22 अप्रैल व नामांकन के अंतिम दिन 23 अप्रैल को खासी गहमा गहमी रहने वाली है। बसपा सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी रितेश पांडेय व भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा की तरफ से 22 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की सूचना प्रशासन के पास पहुंच चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी 22 या 23 में से किसी एक दिन नामांकन कर सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि अंतिम दिनों में नामांकन तेजी को देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें