फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा के दो कार्यक्रमों की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों की अनुमति के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एकल खिड़की से अब तक कुल 10 आवेदन हुए। इनमें से विभिन्न कारणों से तीन आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। इनमें से दो जनसभा के कार्यक्रम थे। शेष सात आवेदनों की जांच के बाद उन्हें अनुमति प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, वीआईपी की सभाओं, वाहन पास आदि की अनुमति के लिए कलेक्ट्रेट में एकल खिड़की की व्यवस्था की गई है। 10 मार्च को आचार संहिता लागू होने के साथ ही एकल खिड़की ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया। एकल खिड़की सहायक प्रभारी नायब तहसीलदार अकबरपुर जनार्दन ने बताया कि 10 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कुल 11 आवेदन आए।

इसमें से सात आवेदनों की जांच के बाद संबंधित कार्यक्रमों को अनुमति दे दी गई, जबकि तीन की अनुमति विभिन्न कारणों से नहीं दी गई। बताया कि सपा के वरिष्ठ नेता राममूर्ति वर्मा ने वाहन पास अनुमति के लिए आवेदन किया था। जिलाध्यक्ष को पहले से ही पास दिया जा चुका है, इसलिए इन्हें नहीं दिया गया। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही अनुमति दी जा सकेगी।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा अनिल ने सभा के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन आवेदनपत्र में समुचित जानकारी न दिए जाने के चलते उसे निरस्त कर दिया गया। भाजपा के भूपेंद्र सिंह द्वारा आफीसर्स हास्टल के सामने स्थित मैदान में सभा की अनुमति के लिए आवेदन किया था। मैदान के बगल ही जज आवास होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से अनुमति नहीं दी गई। अन्य जिन कार्यक्रमों को अनुमति दी गई थी, वे बीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें