फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, परिषदीय छात्र छात्राओं को मिलेंगे मोजे जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 1 लाख 76 हजार छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। जूता मोजा के लिए उनका इंतजार खत्म हुआ। एक सप्ताह के अंदर ही उन्हें एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजे उपलब्ध हो जाएंगे। पूर्व में सिर्फ नए छात्र-छात्राओं व जिनके जूते फट जाते थे, उन्हें ही नया जूता उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन इस बार सभी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व में बीएसए कार्यालय से विद्यालयों को छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर जूता मोजा उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन इस बार नामित कंपनी सीधे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जूते-मोजे उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन ने नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर न सिर्फ पुस्तक, बल्कि जूता मोजा व ड्रेस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। कहा गया था कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के तमाम दिशा-निर्देश के बीच बीते दिनों से ही जिले में पुस्तकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अप्रैल के अंत तक सभी छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकें उपलब्ध कराने का दावा बीएसए कार्यालय ने किया है। इस बीच परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जूता मोजा उपलब्ध कराने की भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1873 परिषदीय विद्यालयों में 1 लाख 76 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हें एक जोड़ा जूता व दो जोड़ा मोजा उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा की एसओ फुटवियर कंपनी को शासन स्तर पर नामित किया गया था। बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सत्यदेव सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर छात्र-छात्राओं को जूते मोजे उपलब्ध करा दिये जाएंगे।
विज्ञापन


बताया कि पूर्व में नामित कंपनी बीएसए कार्यालय को जूता मोजा उपलब्ध कराती थी, जहां से छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर उसे विद्यालयों को भेजा जाता था। इस बार इसमें बदलाव हुआ है। नामित कंपनी सीधे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जूता मोजा उपलब्ध कराएगी। इसके बाद सत्यापन कर छात्र-छात्राओं को जूता मोजा उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार सभी बच्चों को नये जूते व मोजे मिलेंगे।

शीघ्र मिलेगी सुविधा
हरियाणा की एसओ फुटवियर कंपनी एक-दो दिन में सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जूता मोजा उपलब्ध करा देगी। सत्यापन के बाद शीघ्र ही छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर विद्यालयों को जूते-मोजे उपलब्ध करा दिया जाएगा। -अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें