फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रेक्षक की देखरेख में निपटेगा लोकसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जिले में सामान्य, पुलिस व व्यय प्रेक्षक की तैनाती कर दी है। 16 अप्रैल से प्रेक्षकों का जिले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रेक्षकों को रहने समेत अन्य किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एनटीपीसी के जनरल मैनेजर को पत्र भेजकर समय रहते सभी जरूरी प्रबंध पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर आगामी 12 मई को होने वाले मतदान के लिए 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने जिले में सामान्य, पुलिस व व्यय प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार के हवाले से सहायक निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह ने बताया कि व्यय प्रेक्षक पद पर 2014 के आईआरएस आशुतोष कुमार की तैनाती की गई है, जो 16 अप्रैल को जिले में पहुंचेंगे, जबकि 18 अप्रैल को वापस चले जाएंगे। इसके बाद मतदान समाप्त होने पर 16 जून को पुन: जनपद पहुंचकर चुनावी खर्च का ब्यौरा लेंगे। 8 दिन रहकर 24 जून को वापस चले जाएंगे। इसी प्रकार सामान्य प्रेक्षक के रूप में 2007 के आईएएस उदय कुमार सिंह 23 अप्रैल को जनपद पहुंचेंगे।

चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों पर उनकी निगाह रहेगी। 23 मई को मतगणना समाप्त होने के बाद वापस चले जाएंगे। पुलिस प्रेक्षक के रूप में 1994 के आईपीएस सुनील रामानंद को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा करेंगे। 23 अप्रैल को जनपद में पहुंचने वाले पुलिस प्रेक्षक 12 मई को मतदान के कार्य पूर्ण करने के बाद वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन


बताया कि जिले में पहुंचने वाले प्रेक्षकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए उनके रहने की व्यवस्था एनटीपीसी में की गई है। चुनावी जानकारी हासिल करने संबंधित सभी व्यवस्था उनके आवास पर मौजूद रहेंगी। इसके लिए बीते दिनों ही जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने एनटीपीसी के जनरल मैनेजर को पत्र भेजकर समय रहते सभी जरूरी व्यवस्था पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें