फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के बेरासपुर गांव में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


अहिरौली के बेराजसपुर गांव निवासी शिवम सिंह (19) पुत्र अशोक सिंह शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद घर के सदस्य कमरे के सामने से गुजरे, तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। शिवम का शव छत से रस्सी के सहारे लटक रहा था। चीख पुकार पर घर के अन्य सदस्य अंदर पहुंचे और उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस बीच जानकारी होने पर एसओ अहिरौली संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवारीजनों के अनुसार, शिवम पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बीमारी के चलते उसने कई बार घर से भागने का भी प्रयास किया। कुछ दिन पहले मौका पाकर घर से भाग निकला, लेकिन बाद में उसे घर ले आया गया। इसके से उस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था। इस बीच शनिवार देर शाम मौका पाकर उसने रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें