फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बूथों पर दिव्यांगों के लिए हरहाल में हो व्हील चेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदान से पहले मतदान से जुड़े जिम्मेदार लोगों को ईवीएम, वीवीपैट, वैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट के बारे में समुचित जानकारी रखनी होगी। मतदान से पहले सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए कम से कम एक व्हील चेयर रहना आवश्यकता है। समय रहते सभी जरूरी प्रबंध अवश्य पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। यह निर्देश गुरुवार को विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनर व पीठासीन अधिकारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेश कुमार ने दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन हो, इसके लिए सभी टीमवर्क के साथ कार्य करना होगा। चुनाव को सकुशल निपटाना सर्वोपरि है। ऐसे में जिन अधिकारियों को जिस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे तो निभाए ही, साथ ही यदि इसके अलावा उन्हें कोई गड़बड़ी या कमीं दिखती है, तो इसकी भी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए समय रहते मास्टर ट्रेनर, पीठासीन अधिकारियों समेत चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट, वैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट के बारे में समुचित जानकारी होनी चाहिए। कहा कि वैलेट की स्लाइड स्विच के बारे में भी सभी को पूरी जानकारी होनी चाहिए।
डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मताधिकार का प्रयोग करने में दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते सभी बूथों पर रैंप को दुरुस्त करा लिया जाए। इसके अलावा कम से कम एक व्हील चेयर प्रत्येक बूथों पर होना जरूरी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण में यदि गड़बड़ी मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसी के प्रलोभन में न आएं मतदाता
डीएम सुरेश कुमार ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे गांव गांव जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए लोगों से संपर्क करें। उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान करें। डीएम ने आमजन से अपील की कि वे बिना किसी प्रलोभन के मतदान करें। यदि उन्हें इसमें किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान शराबियों पर विशेष नजर रखें। हुड़दंग करने वाले शराबियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

मतदान केंद्रों पर हो समुचित व्यवस्था
डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि मतदान से पूर्व सभी बूथों पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि एक दिन पहले निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बरधाभिउरा परिसर में गंदगी मिली थी। ऐसा अब नहीं होना चाहिए। कहा कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, रैंप, शौचालय व फर्नीचर की समुचित व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए। बीएसए व एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। यदि वहां किसी भी प्रकार की कमीं हो, तो उसे समय रहते दूर कर लें। मतदान के दिन मतदान करने बूथों पर पहुंचने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होनी चाहिए।

200 मीटर में नहीं रहेगी प्रचार सामग्री
डीएम सुरेश कुमार ने बैठक के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण करें। मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में राजनीतिक पार्टियों के झंडा, बैनर व पोस्टर नहीं लगा होना चाहिए। वॉल राइटिंग भी 200 मीटर दायरे में आने वाले घरों की दीवारों पर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें