फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से बढ़ रहा अकबरपुर नगर में जाम का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण से जाम का संकट गहरा रहा है। लंबे समय से जिला मुख्यालय पर प्रभावी अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चल पाया है। इसका खामियाजा नागरिकों को लगभग प्रतिदिन भुगतना पड़ रहा है। परेशान नागरिकों व यात्रियों ने प्रशासन से प्रभावी अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर में जाम की बढ़ती समस्या ने आम लोगों को त्रस्त कर दिया है। टैक्सी वाहनों की मनमानी, अवैध टैक्सी स्टैंड तथा वैकल्पिक मार्गों की बदहाली से तो जाम बढ़ ही रहा है, एक बड़ा कारण अतिक्रमण भी है। बीते दिनों प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर फर्जअदायगी का अभियान चलाया भी, लेकिन वह सिर्फ दिखावा बनकर रह गया। इस अभियान में सिर्फ चिंहीकरण की कार्रवाई तक प्रशासन सीमित रहा। अभियान के दौरान प्रशासन को सुझाव दिया गया कि स्थाई इमारतों पर अतिक्रमण का चिंह लगाने की अव्यवहारिक कोशिश की बजाए अस्थाई अतिक्रमण हटाने पर ध्यान दिया जाए।

प्रशासन ने इन सुझावों को दरकिनार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि न तो अस्थाई अतिक्रमण हट सके और न ही स्थाई अतिक्रमण को हटवाने का साहस प्रशासन जुटा सका। इस अदूरदर्शिता का खामियाजा अकबरपुर नगर के नागरिकों तथा दूरदराज से आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को अस्थाई अतिक्रमण हटाने की तरफ ध्यान केंद्रित करना पड़ेगा, तभी बात बनेगी। उधर एएसपी अशोक कुमार रॉय ने कहा कि पुलिस का ध्यान इस पर है। अस्थाई अतिक्रमण हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें