फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना में धांधली मामले में आरोपियों पर चार्जशीट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना में धांधली को लेकर ब्लैक लिस्टेड कार्यदायी संस्था के प्रबंध निदेशक समेत आठ लोगों पर दर्ज धोखाधड़ी मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है। बीते दिनों यह मुकदमा अकबरपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में लाभार्थियों से अवैध वसूली के मामले ने बीते दिनों खूब तूल पकड़ा था। इस मामले में टांडा के लिए अधिकृत कार्यदायी निजी संस्था मेसर्स स्नो फाउंटेंट कंसलटेंट लखनऊ को जिला प्रशासन ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया था, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।


इस प्रकरण में नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी उमेश कुमार सिंह ने अकबरपुर कोतवाली में संस्था के प्रबंध निदेशक अनिल श्रीवास्तव, जिला समन्वयक जनार्दन दुबे के साथ ही सिविल इंजीनियर विराट तिवारी, राजस्व निरीक्षक नगर पालिका रामबाबू गुप्त समेत कुल आठ लोगों पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन



इस मामले की विवेचना बढ़ने पर अब अकबरपुर कोतवाली पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। ऐसे में इन सभी आरोपियों की मुसीबत आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। उल्लेखनीय है कि शहरी आवास योजना में पात्रों के साथ मनमानी का मामला टांडा के अलावा अकबरपुर में भी देखने को मिला था। अकबरपुर में भी इसी तरह की गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं थीं। इन सबकेे बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें