फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अभियान में उडनदस्ता टीम ने पकड़ा 1 लाख 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में उड़नदस्ता ने शुक्रवार सुबह तिवारीपुर मोड़ के निकट चलाए गए अभियान के दौरान एक पिकअप को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन मालिक के पास से एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की।
विज्ञापन


जरूरी कागजात न दिखाए जाने पर टीम ने रकम जब्त कर उसे ट्रेजरी कार्यालय में जमा करा दिया। साथ ही जरूरी कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

उधर लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त करने पर अंकुश लगाने व आचार संहिता का पालन कराने के लिए सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में गठित तीन-तीन सदस्यीय पांच टीमें लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं।

शुक्रवार सुबह कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उड़नदस्ता ने तिवारीपुर मोड़ के निकट जांच अभियान चला रखा था। इसी बीच कटेहरी की तरफ से एक पिकअप आती दिखी।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने उसे रोककर जांच शुरू की तो वाहन मालिक अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी नियाज अहमद के पास से एक लाख 20 हजार रुपये बरामद हुआ। पूछताछ करने पर बताया कि वह मुर्गा व्यवसायी है। मुर्गा बेचने से ही यह राशि एकत्र हुई है।

हालांकि इस संबंध में वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने उसे जब्त कर ट्रेजरी कार्यालय में जमा करा दिया। साथ ही निर्देशित किया कि जरूरी कागजात दिखाकर वह राशि ले जा सकता है। टीम में शामिल मनोज ने बताया कि पकड़ी गई रकम ट्रेजरी कार्यालय में जमा करायी गयी है।

निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह ने बताया कि पांच विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सदस्यीय वीडियो निगरानी अवलोकन टीम व वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है। ये टीमें 16 अप्रैल को नामांकन शुरू होते ही सक्रिय हो जाएंगी।

निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह ने बताया कि सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ते लगातार सक्रिय हैं। आचार संहिता का पालन कराने को लेकर ठोस कदम उठाया जा रहा है। नामांकन शुरू होते ही वीडियो अवलोकन व वीडियो निगरानी टीम भी सक्रिय हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें