फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएन में जांची गईं 25 हजार कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुक्रवार को मात्र बीएन इंटर कॉलेज में ही चला। यहां कुल 25 हजार 120 कापियां जांची गईं। होली पर्व के चलते डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक भी परीक्षक नहीं पहुंचा। इससे मूल्यांकन का कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित बीएन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट जबकि डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 2 मार्च से प्रारंभ हुआ है।

होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को बीएन इंटर कॉलेज में तो कॉपियों का मूल्यांकन हुआ लेकिन डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में अवकाश रहा। बीएन के केंद्र प्रभारी बिपिन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इंटरमीडिएट की कुल 25 हजार 120 कॉपियां जांची गइं।
विज्ञापन


लगभग 40 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना शेष है। डॉ. जेतली इंटर कॉलेज के प्रभारी डॉ. विनय ने बताया कि होली के चलते शुक्रवार को पहले से ही अवकाश घोषित था।

लगभग 70 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना अभी शेष है। 24 मार्च तक सभी कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया जाएगा। उधर डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि 24 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें