फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी के बाहर खड़े लोगों को तेज रफ्तार जीप ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत मंगुराडिला बाजार में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार जीप एक गुमटी के निकट खड़े लोगों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दुुकानदार समेत 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को सीएचसी जलालपुर ले जाया गया। छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगुराडिला बाजार में मंगुराडिला निवासी रियाज की मुर्गा मांस बिक्री की दुकान है। गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या में लोग गुमटी के सामने खड़े थे। इसी बीच जलालपुर की तरफ से आई एक जीप उधर से गुजरी।
विज्ञापन


जब वह गुमटी के निकट पहुंची तो इसी बीच सामने से आ रही बाइक से बचने के चक्कर में जीप अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक वाहन को संभालने की कोशिश करता, जीप गुमटी को तोड़ते हुए कुछ दूर जाकर पलट गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, वाहन में सवार दो युवक भाग खड़े हुए।

हादसे में दुकानदार मंगुराडिला निवासी रियाज (30) पुत्र असलम, यहीं के गुड्डू (28) पुत्र बारी, रामबचन (48) पुत्र जोखू, राजन (18) पुत्र मुछाड़े, विनय (25) पुत्र केदार, उफरौली गांव निवासी विकास (25) पुत्र राधेश्याम, मुकेश (19) पुत्र कमला, शेखूपुर निवासी राजेश (25) पुत्र हौसिला, जदवापुर गांव निवासी रामजतन (45) पुत्र बनवारी व शेखूपुर निवासी नरसिंह (25) पुत्र केदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को सीएचसी जलालपुर ले जाया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए राजेश, रामजतन, नरसिंह समेत छह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं पड़ी है। वाहन को अभिरक्षा में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें