फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च तक होगा यूपी बोर्ड उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 41 हजार 121 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 25 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य होगा। होली पर्व के मद्देनजर 21 व 22 मार्च को मूल्यांकन का कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय स्थित दो मूल्यांकन केंद्र बीएन इंटर कॉलेज व डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में मंगलवार को भी सुचारु रूप से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य हुआ। बताते चलें कि गत 2 मार्च से जिले के दोनों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ था।


डा. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 2 लाख 50 हजार, जबकि बीएन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 2 लाख 25 कपियों का मूल्यांकन होना है। मंगलवार को कुल 41 हजार 121 कापियों का मूल्यांकन हुआ। बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बिपिन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 18 हजार 673 कापियां जांची गईं।
विज्ञापन



डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विनय ने बताया कि 22 हजार 448 कापियों का मूल्यांकन हुआ। वैसे तो 17 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य समाप्त होना था, लेकिन शुरुआत के दो दिनों तक कार्य बहिष्कार कापियों की संख्या अधिक होने के चलते मूल्यांकन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया गया। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि 25 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य होगा। होली पर्व को देखते हुए 21 व 22 मार्च को मूल्यांकन का कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें