फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के संदेह में सीज हुआ नमकीन का 132 पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम में सघन जांच अभियान चलाया। मिलावट के संदेह में नमकीन के 132 पैकेट को सीज कर उसे कारखाना मालिक की अभिरक्षा में दे दिया। इसके अलावा खोवा, मिल्ककेक, छेना, बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। दूषित पाए जाने पर पांच किग्रा छेना मिठाई को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए डीएम सुरेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बीते कुछ दिनों से छापेमारी अभियान चला रखा है। अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा स्थित बेबी नमकीन कारखाने पर छापा मारा। यहां दो ब्रांड की नमकीन का नमूना लिया गया। मिलावट के संदेह में 132 पैकेट नमकीन को सीज कर उसे कारखाने के मालिक के हवाले कर दिया गया।

बताया कि टीम ने आनंदनगर चौराहा स्थित विनोद कुमार की मिठाई की दुकान से मिलावट के संदेह में बेसन का नमूना लिया। महरुआ बाजार स्थित सुरजीत व गुलाबचंद्र की मिठाई की दुकान के निरीक्षण में मिलावट के संदेह में छेना मिठाई का नमूना लिया गया। साथ ही गुलाबचंद्र की दुकान से मिले पांच किग्रा दूषित छेना मिठाई को नष्ट कराया गया। खजुरी बाजार स्थित पूनम स्विट हाउस से खोआ का नमूना, तो देवरिया बाजार स्थित पिंटू की मिठाई की दुकान से भी खोवा का नमूना मिलावट के संदेह में लिया गया।
विज्ञापन


इसी बाजार स्थित संतोष कुमार की मिठाई की दुकान से खोवा, जबकि गढ़वल चौराहा स्थित रामपियारे की मिठाई की दुकान से खोवा, इसी चौराहा स्थित राजकुमार की मिठाई की दुकान से मिल्क केक व रामनगर चौराहा स्थित श्याम स्विट हाउस से खोआ का नमूना लिया गया। बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार मौर्य, हंसराज, चित्रसेन, गुलाबचंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें