फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी हत्याकांड में जीजा व उसके दो भाई गिरफ्तार, बरामद हुआ आला कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा के साथ ही उसके भाई व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू, बाइक व एक अदद देशी तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत डीएम आवास के पीछे गेहूं के खेत में हाजीपुर मरुई गांव निवासी सनी (20) पुत्र मोतीलाल का शव पड़ा मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता मोतीलाल की तहरीर पर उसके जीजा अन्नावां निवासी रामअशीष, उसके सगे भाई विनीत व मौसेरेे भाई संदीप निवासी बेलहरी थाना सम्मनपुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।

घटना को अंजाम देने के बाद मार्ग हादसे में चोट लगने का हवाला देकर जिला अस्पताल में भर्ती जीजा रामअशीष को पुलिस ने जिला अस्पताल में ही हिरासत में ले लिया था। बाद में रामअशीष की निशानदेही पर पुलिस ने न सिर्फ दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया, बल्कि आलाकत्ल चाकू, बाइक व एक अदद तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेस से मुखातिब एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सनी हत्याकांड में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया कि पूछताछ में रामअशीष ने बताया कि मृतक की बहन से उसका अक्सर विवाद होता था। इसमें सनी भी अक्सर हस्तक्षेप करता रहता था। उसका सनी से इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। इसी के चलते उसने सनी की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें