ओवरब्रिज से कूदकर अधेड़ ने दी जान
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के ओवरब्रिज से कूदकर शनिवार शाम एक व्यक्ति ने जान दे दी। बताया जाता है कि अकबरपुर निवासी मोहम्मद नसीम (50) निवासी पठनहिया सिकंदरपुर सम्मनपुर शनिवार शाम अकबरपुर नगर के ओवरब्रिज पहुंचा। वहां उसने गांधी आश्रम के निकट ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोग जब तक उसे इलाज के लिए भेजते, तब तक उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मीरानपुर में रह रहे उसके रिश्तेदार पहुंच गए। बताया कि कुछ परेशानियों से वह घिरा था। इससे ही उसने यह कदम उठा लिया।