फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयगांव में बनेगा 54 लाख की लागत से अत्याधुनिक चिल्ड्रेन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमृत योजना के तहत अकबरपुर नगर के विजयगांव वार्ड में 54 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण होगा। व्यायाम संबंधित उपकरण से लैस इस पार्क का निर्माण कार्य शीघ्र ही जलनिगम शुरू कराएगा। उधर इसी योजना के तहत पवित्र शिवबाबा परिसर में 40 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण लगभग पूर्ण होने के करीब है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण होने पर इस पार्क का प्रयोग लोग कर सकेंगे। इन दोनों पार्क के निर्माण से लगभग 40 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


भागदौड़ की जिंदगी में मानसिक तनाव व शारीरिक थकान से राहत पाने के लिए लोग कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन कर सकें, इसके लिए केंद्र सरकार अमृत योजना का संचालन कर रही। योजना के तहत जगह जगह अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बड़े पैमाने पर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी योजना के तहत बीते दिनों शासन ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद के विजयगांव वार्ड में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण को हरी झंडी प्रदान की थी। 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस पार्क के निर्माण की जिम्मेदारी जलनिगम को सौंपी गई।

बताते चलें कि मनोरंजन स्थल के नाम पर जिला मुख्यालय पर एकमात्र राजकीय उद्यान पार्क ही है। उपेक्षा के चलते इस पार्क का लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पार्क में बोटिंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव के चलते कुछ ही दिन बाद लोगों को इसका लाभ मिलना बंद हो गया। ऐसे में न सिर्फ इस पार्क के सौंदर्यीकरण, बल्कि नए पार्क के निर्माण की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे।
विज्ञापन


अवर अभियंता रवि उपाध्याय ने बताया कि आमजन की मांग को देखते हुए बीते दिनों अमृत योजना के तहत ही 40 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। पार्क का लाभ जल्द से जल्द लोगों को मिल सके, इसके लिए कार्यदायी संस्था जलनिगम को राशि भी शासन से उपलब्ध हो गई। मौजूदा समय में पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब है। शीघ्र ही इसका लाभ लोगों को मिलने लगेगा।

शीघ्र ही शुरू होगा निर्माण कार्य
54 लाख रुपये की लागत से अकबरपुर नगर पालिका परिषद के विजयगांव वार्ड में अत्याधुनिक चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। अमृत योजना के तहत निर्मित होने वाले इस पार्क में व्यायाम की भी सुविधा रहेगी। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पवित्र शिवबाबा परिसर में योजना के तहत निर्मित होने वाले पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब है। -सुरेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें